Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बेरोजगार संगठन के प्रतिनिधिमण्डल ने सीएम धामी से की वार्ता, आंदोलन हुआ खत्म

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आज बेरोजगार संगठन के प्रतिनिधिमण्डल ने वार्ता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार निष्पक्ष, नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून उत्तराखण्ड राज्य में लागू

उन्होंने कहा कि देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून उत्तराखण्ड राज्य में लागू हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार को होने वाली पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा को शांति पूर्ण, निष्पक्ष और नकल विहीन कराने के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र तक आने-जाने के लिए नि:शुल्क परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

आंदोलन खत्म

बेरोजगार संघ के प्रतिनिधियों ने भी राज्य में सख्त नकल विरोधी अध्यादेश लागू किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किए जाने की पहल की भी उन्होंने सराहना की। इसी के साथ आंदोलन खत्म कर दिया गया है।

Exit mobile version