Site icon Khabribox

ब्राजील में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 36 लोगों की मौत, तीन सौ लोग हुए बेघर

ब्राजील के दक्षिण पूर्व के तटीय इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन के कारण 36 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग विस्थापित हो गए। संघीय सरकार ने पीड़ितों की सहायता के लिए बुनियादी ढांचे को पुनर्स्‍थापित करने और पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कई मंत्रालयों को सक्रियता के साथ काम करने के लिए कहा है।

साओ पाउलो ने छह शहरों में 180 दिन की आपात स्थिति की घोषणा की

खतरनाक मौसम की घटना के बाद साओ पाउलो ने छह शहरों में 180 दिन की आपात स्थिति की घोषणा की है। मौसम विभाग के अनुसार साओ पाउलो के तटीय क्षेत्र में भारी बारिश होने की आशंका है जिसकी वजह से अग्निशमन विभाग और नागरिक सुरक्षा की बचाव टीमों को राहत कार्य में दिक्‍कत का सामना करना पड़ सकता है। मरने वालों की संख्‍या में इजाफा हो सकता है।
देश के इतिहास में सबसे तीव्र तूफान

मौत के मामले जारी होने के बाद, साओ सेबस्टियाओ ने रविवार को सार्वजनिक आपदा की स्थिति घोषित कर दी है। बता दें कि इस शहर में रविवार रात 200 से अधिक लोग विस्थापित हो गए और 300 लोग बेघर हो गए। सड़कें भी जाम हो रखी हैं। वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह देश के इतिहास में कम समय में दर्ज किया गया सबसे तीव्र तूफान था और उष्णकटिबंधीय चक्रवातों से जुड़ा नहीं था।

Exit mobile version