Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पोक्सो एक्ट के आरोपी युवक को पुलिस ने अहमदाबाद गुजरात से किया गिरफ्तार

दिनांक 30/10/2022 को थाना लमगड़ा क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक महिला द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि बिराज बिष्ट उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। वादी की तहरीर के आधार पर आरोपी बिराज बिष्ट के विरुद्ध थाना लमगड़ा में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस टीम गठित करने के निर्देश
           प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा, थानाध्यक्ष लमगड़ा को नाबालिग बालिका को शीघ्र तलाश करने व आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिये गये ।  विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा के निर्देश पर थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह द्वारा टीम गठित कर नाबालिग बालिका को सकुशल तलाशने व आरोपी की गिरफ्तारी के  लिये खोजबीन शुरु कर दी।

अहमदाबाद गुजरात से आरोपी युवक गिरफ्तार

पुलिस टीम के अथक प्रयास से दिनांक 03/11/2022 को दबिश देकर अहमदाबाद गुजरात से आरोपी युवक बिराज बिष्ट को गिरफ्तार करते हुए, पीड़िता नाबालिग बालिका को आरोपी युवक के कब्जे से सकुशल छुड़ाया गया। आरोपी युवक के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई।

       गिरफ्तार युवक का नाम

बिराज बिष्ट पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी- बलिया थाना लमगड़ा जनपद अल्मोड़ा ।

        पुलिस टीम

1. चौकी प्रभारी जैती सुनील कुमार
2. कानि0 विजय चन्द्र थाना लमगड़ा
3. म0का0 इमला बोरा कोतवाली अल्मोड़ा

Exit mobile version