Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महिला पॉलिटेक्निक पाताल देवी अल्मोड़ा में मॉक ड्रिल का आयोजन, इवेक्युएशन, सीपीआर व प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की छात्राओं व स्टाफ को दी गई जानकारी

फायर स्टेशन अल्मोड़ा ने महिला पॉलिटेक्निक पाताल देवी अल्मोड़ा में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा फायर स्टेशन अल्मोड़ा के वार्षिक निरीक्षण के दौरान स्कूल कॉलेजों में मॉक ड्रिल कर जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया था।आज दिनांक- 24 फरवरी 2023 को  प्रभारी अग्निशमन अधिकारी  उमेश चंद्र परगाई के नेतृत्व में फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम द्वारा महिला पॉलिटेक्निक पाताल देवी अल्मोड़ा में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

स्ट्रेचर की सहायता से अग्निशमन वाहन से चिकित्सालय भेजे जाने की प्रक्रिया पूर्ण की गई

कॉलेज की छात्राओं व स्टॉफ को मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन टीम द्वारा घटना में घायल व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर फर्स्ट एड प्रदान करते हुए स्ट्रेचर की सहायता से अग्निशमन वाहन से चिकित्सालय भेजे जाने की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

उपकरणों के संचालन की जानकारी भी प्रदान की गई

      प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षक स्टॉफ को आग पर काबू पाने के उपायों, राहत बचाव के साथ इवेक्युएशन, सीपीआर व प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी भी प्रदान की गई।

Exit mobile version