Site icon Khabribox

सुबह की ताजा खबरें (विश्व एनजीओ दिवस,भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि आज, 27 फरवरी, सोमवार 2023)


👉विश्व एनजीओ दिवस: एक अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर दिवस है जिसे वार्षिक रूप से 27 फरवरी को मनाया जाता है। 2010 में बाल्टिक सागर के राज्यों की काउंसिल के IX बाल्टिक सागर के एनजीओ फोरम के 12 सदस्य राष्ट्रों द्वारा आधिकारिक रूप से इसे मान्यता दी तथा घोषित किया गया और संयुक्त राष्ट्र संघयूरोपीय संघ के नेताओं और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने 2014 में पहली बार चिह्नित किया।

👉भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि आज:
अक्टूबर 1916 को महाराष्ट्र के हिंगौली जिले के कंडोली गांव में जन्मे नानाजी देशमुख ताउम्र स्वयं सेवक रहे। नानाजी ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय व आरोग्यधाम की स्थापना की थी । मध्यप्रदेश सतना के चित्रकूट में दीनदयाल शोध संस्थान की स्थापना की। दिल्ली समेत कई प्रांतों के बाद चित्रकूट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, साहित्य, ग्रामीण विकास व उद्यमिता पर काम कर 500 गांवों को स्वावलंबन की राह दिखाई। 

👉जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने भारतीय संविधान के अनुच्‍छेद-311 के तहत राष्‍ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्‍तता के आरोप में रविवार को तीन सरकारी कर्मचारियों को किया बर्खास्त, बर्खास्‍त कर्मचारियों में लोकनिर्माण विभाग का एक जूनियर इंजीनियर, सामाजिक कल्‍याण विभाग का एक अर्दली और सरकारी स्‍कूल का एक शिक्षक शामिल ।

👉प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को उत्‍तर प्रदेश सरकार के रोजगार मेले को वीडियो संदेश से किया संबोधित,  कहा कि डबल ईंजन की सरकार राज्‍य में विकास परियोजनाओं को दे रही उच्‍च प्राथमिकता  ।

👉जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकवादियों ने कल सुबह पुलवामा जिले के अचान इलाक़े में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कश्‍मीरी पंडित संजय शर्मा के तौर पर की गई  ।

👉मेघालय में सड़क दुर्घटना में एक चुनाव अधिकारी की हुई मृत्यु ।

👉आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार उन्हें 2021-22 के लिए राज्य की आबकारी नीति को लागू करने के दौरान कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया हैं।

👉 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, “मनीष बेकसूर है। उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में गुस्सा है। इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मजबूत होगा।”

👉 रिक्टर पैमाने पर 4.3 की तीव्रता वाला भूकंप गुजरात के राजकोट से 270 किमी उत्तर-उत्तर पश्चिम में रविवार दोपहर 3:21 बजे आया।

👉 डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ आगरा में ताजमहल का दौरा किया।

👉वैज्ञानिकों ने सितारों के कुछ झुंड खोजे हैं, जो बहुत बड़ी आकाशगंगाएं मालूम होती हैं. अनुमान है कि बिग बैंग के 60 करोड़ साल बाद ब्रह्मांड की रफ्तार को और तेजी मिली होगी, जिससे ये आकाशगंगाएं बनीं। इन्हें जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के जरिए खोजा गया है।

👉ऑस्ट्रेलिया छठी बार महिला टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना, फ़ाइनल में दक्षिण अफ़्रीका को 19 रन से दी मात।

👉13वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप: हॉकी मध्य प्रदेश बना चैंपियन, फाइनल में हॉकी महाराष्ट्र को 5-1 से हराया ।

👉पाकिस्‍तान सरकार ने अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष से ऋण प्राप्त करने के लिए नीतिगत ब्याज दर में दो प्रतिशत बढोत्तरी की शर्त को स्वीकार कर लिया है। मौजूदा ब्‍याज दर 17 प्रतिशत है। इस शर्त को स्‍वीकार करने से पाकिस्तान के लिए अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष से एक अरब दस करोड़ डॉलर का ऋण लेना संभव हो सकेगा ।

👉भारतीय मुक्केबाजों ने 74वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट को 8 पदकों के साथ समाप्त किया ।

Exit mobile version