हल्द्वानी से जुड़ी ख़बर सामने आई है। यहां एक व्यापारी के अपने शो रूम में काम करने वाली युवती ने ब्लैकमेल करके छह लाख रूपए ऐंठ लिए । जब पानी सिर से ऊपर हो गया तो थक हारकर युवक की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई ।
जानें पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी शहर के एक व्यापारी के शो रूम में काम करने वाली युवती और व्यापारी के बीच नजदीकियां बढ़ गई। इस बीच युवती ने फायदा उठाकर वीडियो बना ली और अब इस विडियो के जरिए युवती ने मालिक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया । ऐसा करके युवती ने व्यापारी से करीबन छह लाख रूप ले लिए और इसके बाद भी वो वीडियो वायरल की धमकी देकर और रुपए की मांग करने लगी इतना ही नहीं, व्यापारी मानसिक रूप से इतना परेशान हो गया कि उसने आत्महत्या की भी कोशिश की । इसके बाद व्यापारी की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर पूरी घटना की जानकारी दी।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल युवती के खिलाफ मुखानी थाने में केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है ।