Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इंटर सिटी बस सेवा के संचालन से लोगों को मिल रही राहत

अल्मोड़ा में इंटर सिटी बस सेवा के संचालन से लोगों में हर्ष का माहौल है । इससे दूर -दराज से आने वालों को बड़ी राहत मिल रही है। 

आने वाले समय में यात्रियों के बढ़ने की उम्मीद

नगर में कलक्ट्रेट, तहसील, रजिस्टार समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्यालय नगर से करीब सात किमी दूरी पर पांडेखोला में नए भवन में शिफ्ट हो गए हैं।  जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था ।लोग कलक्ट्रेट तक इंटर सिटी बस सेवा संचालन की मांग कर रहे थे । इसी को देखते हुए पालिका ने प्रशासन के सहयोग से  17 सीटर टैंपो ट्रेवलर खरीदा है। जिसके बाद बुधवार से अल्मोड़ा में इंटर सिटी बस सेवा का शुभारंभ हुआ । ये बस करबला से कलक्ट्रेट तक चल रही है। गुरूवार को बस ने नगर से कलक्ट्रेट तक करीब आठ फेरे लगाए। सुबह के फेरों में बस की सीटें फुल रहीं। हालांकि शाम के फेरों में आठ-दस सवारियां ही मिली। आने वाले समय में यात्रियों के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है ।

Exit mobile version