Site icon Khabribox

हल्द्वानी: लंबे समय से वांछित चल रहा ईनामी गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने ईनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया है । वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। उस पर पुलिस ने 2500 का ईनाम घोषित किया था । आखिरकार वह आज पकड़ में आ ही गया ।

लंबे समय से वांछित चल रहा था अभियुक्त

हल्द्वानी पुलिस ने 2500 रुपये के  ईनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया है।  एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत पुलिस फरार वांछितों की धरपकड़ कर रही है। बुधवार को बनभूलपुरा थाना पुलिस ने गौकशी में संलिप्त अभियुक्त  मौ. वासिफ निवासी गफूर बस्ती, वार्ड नं.-24 को गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। उस पर पुलिस ने 2500 का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस टीम

पुलिस टीम में एसओ नीरज भाकुनी, एसआई सादिक हुसैन, कांस्टेबल लक्ष्मण राम, रिजवान अली शामिल रहे।

Exit mobile version