Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कक्षा 09 एवं कक्षा 11 में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए पंजीकरण से जुड़ी ये अपडेट आई सामने, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी ये खबर सामने आई है । वर्ष 2022-23 के कक्षा 09 एवं कक्षा 11  में अध्ययनरत समस्त छात्र / छात्राओं एवं कक्षा 10 / 12 में पंजीकरण से वंचित छात्र / छात्राओं के पंजीकरण विषयक नया आदेश जारी हुआ है ।

05 नवम्बर तक दिए गए थे पंजीकरण पूर्ण करने के निर्देश

आदेशनुसार  पत्रों में इस वर्ष की पंजीकरण प्रक्रिया हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुये इस वर्ष विद्यालयों में कक्षा 09 एवं कक्षा 11 में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं एवं कक्षा 10/12 में पंजीकरण से वंचित छात्रा / छात्राओं के ऑनलाइन पंजीकरण कार्य 05 नवम्बर 2022 तक पूर्ण किये जाने के निर्देश एवं विस्तृत समय सारणी प्रेषित की गयी थी। पंजीकरण कार्य के सम्बन्ध में जनपदों से कई विद्यालयों द्वारा अवगत कराया जा रहा है कि जानकारी के अभाव में उनके द्वारा कक्षा 11 एवं कक्षा 09 में पूर्व मे पंजीकृत छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गयी है।

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया

विज्ञ हों कि इस वर्ष के पंजीकरण डाटा का प्रयोग परिषदीय परीक्षा 2024 के लिये किया जाना है अतः इस वर्ष ( 2022-23) में विद्यालयों में कक्षा 09 एवं कक्षा 11 में पंजीकृत सभी छात्र-छात्राओं का अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया जायेगा। कक्षा 09/11 में अध्ययनरत उन छात्र/छात्राओ का पंजीकरण भी ऑनलाइन किया जायेगा जिनका पंजीकरण पूर्व में उत्तराखण्ड विद्यालय शिक्षा परिषद् में हो चुका हो। उक्त के आलोक में सम्यक विचारांपरांत शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2022 बढ़ाकर 12 नवम्बर 2022 एवं पंजीकरण कार्यक्रम निम्न विवरणानुसार संशोधित किया जा रहा है ।

Exit mobile version