Site icon Khabribox

उत्तराखंड पहुंचे पीएम मोदी, राज्य को मिलेगी 3400 करोड़ की सौगात

उत्तराखंड से जुड़ी अभी की बड़ी ख़बर सामने आई है पीएम मोदी बदरीनाथ और केदारनाथ धाम प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत देवभूमि उत्तराखण्ड पहुंच गए हैं । जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व अन्य गणमान्यों ने स्वागत किया।

3400 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

आज पीएम मोदी उत्तराखंड में 3400 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की  आधारशिला रखेंगे । गौरीकुंड – केदारनाथ व गोविंदघाट – हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना का  शिलान्यास करेंगे । इसके अलावा लगभग 1 हजार करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे ।










Exit mobile version