Site icon Khabribox

लक्ष्य सेन डेनमार्क ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारत के लक्ष्य सेन डेनमार्क ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

लक्ष्य सेन ने एच.एस. प्रणय को 21-9, 21-18 से हराया

ओडेंस में लक्ष्य सेन ने एच.एस. प्रणय को 21-9, 21-18 से हराया। अब क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन का मुकाबला जापान के कोदई नाराउका से होगा।

क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य की टक्कर जापान के खिलाड़ी कोदई नारोका से होगा

उत्तराखंड स्टेट बैंडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में भारत के ही एचएस प्रनोय को सीधे सेटों में 21-9 व 21-18 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। उन्होंने बताया कि लक्ष्य ने पहले चक्र में दुनिया के छह नंबर खिलाड़ी इंडोनेशिया के अन्थोनी गिन्टिंग को सीधे सेटों आसानी से परास्त किया था। अब क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य की टक्कर जापान के खिलाड़ी कोदई नारोका से होगा। पुरुष एकल में भारत की चुनौती एक मात्र लक्ष्य के रूप में मैदान में है।

Exit mobile version