भारत के अमन सहरावत ने स्पेन में अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। 16 वर्षीय अमन इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान हैं।
तुर्की के अहमत दुमान को फाइनल में 12-4 से मात दी
उन्होंने तुर्की के अहमत दुमान को फाइनल में 12-4 से मात दी। ओलिम्पिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और रवि कुमार दहिया भी इससे पहले इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे थे और उन्होंने रजत पदक प्राप्त किया था। अमन सहरावत ने इस वर्ष अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। वे अंडर-20 एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने में सफल रहे।
भारत को एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य सहित छह पदक प्राप्त हुए हैं
अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में भारत को एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य सहित छह पदक प्राप्त हुए हैं। भारत के साजन भानवाला इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले पहले ग्रीको रोमन पहलवान बन गए हैं।