यहां किशोरी ने एक मामूली सी बात पर मौत को गले लगा लिया । लड़की ने अपने पसंदीदा खाना नहीं मिलने पर फांसी के फंदे में झूल अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।
मन पसंद खाना ना मिलने पर किशोरी ने की आत्महत्या
जानकारी के अनुसार देहरादून की 16 वर्षीय किशोरी को पसंदीदा खाना ना मिलने पर वह नाराज हो गई । और उसने अपनी मां से नाराज होकर आत्महत्या कर ली । बच्ची की पहचान देहरादून के रायपुर के दादा लाखोंड निवासी के रूप में हुई है। पसंद का खाना नहीं बनाने पर किशोरी का अपनी मां से विवाद हो गया । जिसके बाद नाराज होकर वह अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया था। जब कुछ देर बाद बच्ची कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन को चिंता होने लगी और जब दरवाजा खटखटाया तो कोई उत्तर नहीं मिला जिस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तब तक किशोरी को फांसी के फंदे में लटका पाया । आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।