Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने अपणी सरकार के अन्तर्गत ऑनलाइन की गयी सभी 427 सेवाओं की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी की बैठक लेते हुए कहा कि अपणी सरकार के अन्तर्गत ऑनलाइन की गयी सभी 427 सेवाओं की जानकारी आम आदमी तक पहुंचे, इसके लिए प्रचार-प्रसार का अभियान चलाया जाए।

पेपरलेस ऑफिस वर्क को बढ़ावा देने के लिए ई-ऑफिस का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए

उन्होंने कहा कि पेपरलेस ऑफिस वर्क को बढ़ावा देने के लिए ई-ऑफिस का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम संचालित कर कैपेसिटी बिल्डिंग पर भी फोकस किए जाने की बात कही। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपणी सरकार एप को यूजर फ्रेंडली और स्मार्टफोन फ्रेंडली बनाया जाए, ताकि सभी इसका प्रयोग आसानी से कर सकें।

1246 टॉवर लगाए जाने पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए

उन्होंने स्वान के माध्यम से निर्बाध कनेक्टिविटी को बढ़ाए जाने और प्रदेश में 1246 टॉवर लगाए जाने पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने ITDA CALC द्वारा कराए जा रहे कोर्स के साथ इसका सर्टिफिकेट दिए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्रॉन एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेंटर को बढ़ावा देते हुए ड्रॉन रिपेयर प्रोग्राम भी चलाए जाएं। उन्होंने डिजीलॉकर में अधिक से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि सर्टिफिकेट डिजीलॉकर में उपलब्ध कराए जाएं।

  इस अवसर पर रहे उपस्थित

इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली एवं निदेशक आईटीडीए  अमित सिन्हा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version