Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत

यहां सड़क हादसे में दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई । सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा वाहन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 8:30 की  है । त्यूनी थाना क्षेत्र में  प्लासू के पास एक पिकअप वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।थाना अध्यक्ष आशीष रवियान के अनुसार मृतकों की पहचान चालक सुलेमान उम्र 50 वर्ष पुत्र गानी निवासी ग्राम रिक्षाणू था ना तयूनी और सुनील चौहान उम्र 35 वर्ष पुत्र केसर सिंह चौहान निवासी थंगाड तहसील चौपाल थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।

मृतक के परिजनों में कोहराम

स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को एक वाहन के खाई में गिरने की सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उन्हें मोर्चरी में रखवा दिया है मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है परिजनों को सूचना मिलने के बाद दोनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version