Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बॉबी समेत सभी युवाओं को मिली जमानत

उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।  देहरादून में पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच को लेकर प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव और उपद्रव के आरोपी बॉबी समेत सभी युवाओं को सशर्त जमानत मिल गई है।जिससे युवाओं में खुशी है ।

आज हुई मामले की सुनवाई

बॉबी समेत सात की जमानत पर मंगलवार को फैसला टल गया था । आज बुधवार को मामले में सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने 30 हजार रूपए प्रति आरोपी के बॉन्ड के साथ कुछ शर्तों पर लंबी बहस के बाद जमानत दे दी है। जिसके आदेश कोर्ट ने जारी कर दिए है। आदेश के बाद और कार्यवाही पूरी होने के बाद सबको जमानत मिल गई है। सभी लोगों की जमानत से युवाओं में खुशी देखने को मिल रही है ।

पुलिस की ओर से पेश वकील ने सभी की जमानत का विरोध किया

सीजेएम कोर्ट में हुई बहस में अभियोजन पक्ष ने सभी घायल अधिकारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट प्रस्तुत किए। बचाव पक्ष ने विरोध करते हुए कहा कि अगर ये अधिकारी घायल थे तो बाद में इन्होंने डयूटी कैसे की। इसके बाद सभी आरोपियों की जमानत रद्द करने पर कोर्ट में हुई बहस में अभियोजन ने बेल बॉन्ड ना भरने को जमानत ना देने का आधार बताया तो वही बचाव ने पहला ऑर्डर जारी रखने की अपील की।पुलिस की ओर से पेश वकील ने सभी की जमानत का विरोध किया और पुलिस अफसरों के अस्पतालों में भर्ती होने का जिक्र करते हुए फिर से धारा 307 लगाने की मांग की थी।

Exit mobile version