Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:”हर घर तिरंगा अभियान ” के तहत झंडा रैली का किया गया आयोजन

“हर घर तिरंगा अभियान ” के तहत राष्ट्रीय कैडेट कोर 24 एवं 77 UK बटालियन, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों, परिसर के समस्त शिक्षक, छात्रों ने मिलकर झंडा रैली निकाली।रैली को अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, डी.एस. डब्लू . ईला साह, कैप्टन (डॉ.) देवेन्द्र सिंह बिष्ट, कैप्टन (डॉ.) ममता पंत एवं परिसर के अन्य शिक्षकों ने तिरंगा देकर रवाना किया । रैली कैंपस प्रांगण से होते हुए विश्वविद्यालय कार्यालय तक गई और कैंपस प्रांगण पर वापस आकर रैली का समापन हुआ।

रैली में हुए शामिल

इस अवसर पर डॉ प्रतिभा फूलोरिया, डॉ. नंदन सिंह बिष्ट(निदेशक,एन आरडीएमएस), डॉ. धनी आर्या,   डॉ गौरव कर्नाटक, डॉ पवन जोशी, श्री देवेंद्र धामी, जयवीर सिंह नेगी, पूरन सिंह, राजेन्द्र सिंह आदि सहित शिक्षक, छात्र एवं शिक्षणेत्तर बंधु शामिल हुए।

Exit mobile version