Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:मेडिकल कालेज को शोध के लिए मिली एक और बॉडी, शोध में होगा लाभ

सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान मेडिकल कालेज में एमबीबीएस के विद्यार्थियों को शोध के लिए एक और मानव शव मिल गया है। प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी एक पुरुष का शव कॉलेज को प्राप्त हो गया है। दूसरी बॉडी मिलने से शोध में लाभ होगा।

अब माह भर के भीतर ही शोध के लिए दो शव मिलने से छात्र-छात्राओं को लाभ होगा

दरअसल बीते जनवरी माह में लंबे इंतजार के बाद बीते जनवरी माह में एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए एनएमसी की मान्यता मिली थी। जिसके बाद यहां पहले सत्र में 99 छात्र-छात्राएं मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं। मेडिकल कालेज में डॉक्टरी की शिक्षा प्राप्त कर रहे एमबीबीएस प्रथम वर्ष के 99 छात्रों को शोध के लिए जरूरी संसाधनों की आवश्यकता रहती है। ऐसे में अब माह भर के भीतर ही शोध के लिए दो शव मिलने से छात्र-छात्राओं को लाभ होगा।

प्राचार्य शिक्षाविद डॉ. गोपाल सिंह गढ़िया ने कुछ समय पूर्व अपना शव दान किया था

प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि रामनगर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य शिक्षाविद डॉ. गोपाल सिंह गढ़िया ने कुछ समय पूर्व अपना शव दान किया था। बीते 11 अगस्त को उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि शव दान में मिलने के बाद अब उनका शव अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज पहुंच गया है। बताया कि इससे पहले भी एक शव दो अगस्त को मिला था। दो बॉडी मिलने से अब शोध में लाभ होगा।

Exit mobile version