Site icon Khabribox

बागेश्वर: दहशत का पर्याय बना गुलदार हुआ पिंजरे में कैद

काफलीगैर तहसील के असों गांव में बुजुर्ग महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया था। तब से गांव में भय का माहौल बना हुआ था। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया। इसके अलावा ट्रेस कैमरे भी लगाए। पहले दो दिन गुलदार गांव में ही घूमता रहा। एक रात उसने एक दुकान की छत पर गुजारी। इसके बाद ग्रामीण और दहशत में आ गए।

मंगलवार की रात करीब 12 बजे  वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंसा गुलदार

मंगलवार की रात करीब 12 बजे गुलदार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंस गया। पिंजरे में फंसने के बाद वह जोर-जोर से गुर्राने  लगा। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। गश्त कर रहे वन कर्मियों ने बताया कि गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बुधवार की सुबह रेंजर मौके के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Exit mobile version