Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मृत नवजात का डीएनए भेजा जांच को,
नाबालिग ने मृत नवजात को दिया था जन्म

नाबालिग के मृत नवजात को जन्म देने के मामले में फिलहाल कार्रवाई नहीं हुई है। इधर मृत नवजात का डीएनए जांच के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। 

बच्ची को दिया था जन्म

    बीते गुरुवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे जिले के एक तहसील क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग को बेस अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया था। अस्पताल प्रशासन की ओर से भेजी गई पीआई रिपोर्ट के आधार पर बेस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने नवजात का शव कब्जे में ले पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम करवाया।

फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ

इधर शुक्रवार को शव का डीएनए जांच के लिए भेज दिया। प्रसूता नाबालिग का उपचार किया जा रहा है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

Exit mobile version