Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महिला समिति अल्मोड़ा ने मनाया सावन तीज महोत्सव

महिला  समिति अल्मोड़ा ने  अपने कार्यालय में  सावन तीज महोत्सव मनाया । जिसमे बड़ी संख्या मे महिलाओं ने भागीदारी की ।  कार्यक्रम में  तीज के महत्व पर प्रकाश डालते हुवे कहा गया कि सावन मे जब किसान अपनी खेती की निराई गुड़ाई, वृक्षारोपण के कार्यो को निपटा लेते है  तो इसके बाद सभी लोग एकत्रित होकर , अपनी खुशियों का इजहार करती है  गाना नाचना, झूमना   झूला झूलना इस उत्सव की विशेषता होती है ।

शुभकामनाएं दी

इसी के अनुरूप महिलाओं द्वारा अपने कार्यालय चौघानपाटा में इस उत्सव को भजन, कीर्तन ,गायन , हसी ठिठौली करते हुवे मनाया  गया । तथा एक दुसरे को शुभ कामना दी ।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम का संयोजन सचिव मन्जू पन्त तथा   अध्यक्षता   तारी पन्त ने किया संचालन महिला समिति की उपाध्यक्ष एड़ भावना जोशी ने किया । इस अवसर पर  तारा पन्त , भावना जोशी ,  आनन्दी मनराल  कंचना वर्मा, गंगा वर्मा, निर्मला पन्त, जानकी काण्डपाल, लक्ष्मी बिष्ट, मन्जू पन्थ, अंजली काण्डपाल, पिंकी पाण्डे, बसन्ती तिवारी, निर्मला त्रिवेदी ,दया जोशी मुन्नी जोशी ,भगवती काण्डपाल अनिता बजाज, रोहणी पन्थ, मन्जू त्रिवेदी, ज्योति त्रिवेदी निर्मला पाण्डे आनन्दी गोस्वामी , सुनयना मेहरा ,निर्मला जोशी , आदि मौजूद थी।

Exit mobile version