Site icon Khabribox

भारत के चन्‍द्र अभियान के अंतर्गत बंगलुरू के यू आर राव उपग्रह केंद्र में चन्‍द्रयान-3 का परीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न

भारत के चन्‍द्र अभियान के अंतर्गत बंगलुरू के यू आर राव उपग्रह केंद्र में चन्‍द्रयान-3 का सफलतापूर्वक इलैक्‍ट्रोमैगनेटिक इंटरफेरेंस/इलैक्‍ट्रो मैगनेटिक कम्‍पेटिबिलिटीईएमआई/ईएमसी परीक्षण किया गया। यह परीक्षण 31 जनवरी और 2 फरवरी के बीच संपन्‍न हुआ। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने रविवार को यह जानकारी दी।

चंद्रयान-3 की सभी प्रणालियों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा

इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 की सभी प्रणालियों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा।यह चंद्रयान-2 का अनुवर्ती अभियान है। इससे पहले 2019 में चंद्रयान-2 के जरिएचंद्रमा की सतह पर रोवर उतारने का भारत का पहला प्रयास उस समय विफल हो गया था, जब यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। एक बयान के अनुसार यह परीक्षण चन्‍द्र अभियान को सफल बनाने की दिशा में एक प्रमुख उपलब्धि है।चंद्रयान-3 के जून में प्रक्षेपित होने की संभावना है।

Exit mobile version