Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का जिला सम्मेलन, बेरोजगारी और महंगाई देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का सातवां जिला सम्मेलन प्रेरणा सदन में हुआ। इसमें 2019 से अब तक संगठन की ओर से किए गए कार्यों पर राजनीतिक और सांगठनिक रिपोर्ट पेस की गई। इस दौरान दिवंगत साथियों, शहीद जवानों, कोरोना के दौरान बिछड़ गए साथियों को श्रद्धांजली दी गई।

सरकार जनसरोकारों और सामाजिक सुरक्षा के बजट को कम रहीं

  सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज देश बड़ी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। कहा कि जहां एक ओर बेरोजगारी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी है, रोजगार के अवसर खत्म होते जा रहे हैं। शिक्षा स्वास्थ आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। मोदी सरकार चंद बड़े कॉरपोरेट घरानों को भारी छूट देकर जनता के पैसे को मनमाने तरीके से खर्च कर रही है। ऐसे में यह नीतियां अमानवीय और जनता के साथ धोखा है। सरकार मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिक सोच को बढ़ावा देकर समाज में फूट डालने का काम कर रहीं है। कहा कि समय-समय पर सरकार का दलित, मजदूर, किसान और महिलाओं के खिलाफ चेहरा उजागर होता रहा है। सरकार जनसरोकारों और सामाजिक सुरक्षा के बजट को कम रहीं है।

ये रहे मौजूद

अध्यक्षता मुन्नी प्रसाद और रजनी पंत ने की।यहां उत्तराखंड किसान सभा के दिनेश पांडे, सीटू के आरपी जोशी, जनवादी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष यूसुफ तिवारी, सुनीता पांडे, समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Exit mobile version