Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: तहसील को पुनः नगर मे स्थापित करने को लेकर व्यापार मंडल ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को सौंपा ज्ञापन

नगर में तहसील को पुनः नगर मे स्थापित करने को लेकर आज नगर व्यापार मंडल के एक शिष्ट मंडल ने समस्त सामाजिक संगठनों को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से एक शिष्टाचार भेंट की और जनहित  तहसील के दूर जाने होने वाली समस्याओं से अवगत कराया, और ज्ञापन देकर तहसील, ट्रेजरी,और रजिस्ट्रार ऑफिस को पुनः मल्ला महल मे स्थापित की मांग की गई ।

स्वयं करेंगे कुमाऊं कमिश्नर मल्ला महल का निरीक्षण

व्यापार मंडल ने सभी संभावनाओं  को कमिश्नर दीपक रावत के समक्ष रखा और सभी बिंदुओं पर चर्चा, वार्ता की गई जिसमे  कुमाऊं कमिश्नर द्वारा शीघ्र ही मल्ला महल मे आकर स्वयं निरीक्षण करने की बात की गई, और भविष्य मे जनहित और ऐतिहासिक दृष्टिकोण को देखते हुए उचित निर्णय लेने की बात कही ।

वार्ता में उपस्थित रहे

वार्ता मे नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह , उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , प्रतेश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट ,अमन नज्जौन,कोषाध्यक्ष कार्तिक साह , सुनील कुमार , दीप जोशी,सुधीर साह,गिरजा अग्रवाल,गोविंद वर्मा , सहजद कश्मीरी, आदि लोग उपस्थित थे ।

Exit mobile version