Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर पलटी बस, कई यात्री घायल

यहां आज सुबह – सुबह सड़क हादसा हो गया जिसमें कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के समय बस में कुल 17 यात्री थे ।

नींद की झपकी आने से बस हुई अनियंत्रित

घटना सुबह 4:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। आज सुबह सुबह दिल्ली से देहरादून आ रही एक यात्री बस डोईवाला के समीप लाल तप्पड़ फन वैली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई।  सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला । चार यात्रियों को हालत गंभीर बताई जा रही है । उन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश  भेज दिया गया । जबकि अन्य घायलों को आपातकालीन वाहन में ही उपचार दिया गया।  अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई ।  बस  में चालक परिचालक को मिलाकर कुल 17 लोग मौजूद थे ।

Exit mobile version