Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली कौनसी, जिम्मेदारी

शासन ने कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं । मेहरबान सिंह बिष्ट से आयुक्त खाद्य का प्रभार वापस लिया गया है।उनकी जगह आईएएस बृजेश कुमार संत को आयुक्त खाद्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वंशीधर तिवारी से प्रबंध निदेशक गढ़वाल मंडल विकास निगम तथा निदेशक पंचायती राज हटाकर उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का पदभार दिया गया है । आईएएस आनंद स्वरूप को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। 

जानें किसे मिला कौनसा चार्ज

वही आईएएस सोनिका से उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का चार्ज हटाया गया है। जबकि आईएएस संजय कुमार को निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण हल्द्वानी का चार्ज भी दिया गया है। आईएएस नंदन कुमार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी बनाया गया है। पीसीएस अधिकारी आशीष भट्टगाई को निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। तथा निधि यादव को निदेशक समाज कल्याण बनाया गया है। विनोद गिरी गोस्वामी को प्रबंध निदेशक जीएमवीएन बनाया गया है। तथा बीएल फिर माल को निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय उधम सिंह नगर तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय उधम सिंह नगर बनाया गया है। इसके साथ ही मोहन सिंह पीसीएस अधिकारी से सचिव रियल स्टेट हटाया गया है तथा बाध्य प्रतीक्षा में रहे पीसीएस सुंदरलाल सेमवाल को सचिव रियल स्टेट रेगुलेरिटी तथा रेरा अपीलीय प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

Exit mobile version