Site icon Khabribox

उत्तराखंड की समस्याओं के समाधान तलाशने के लिए 90 दिवसीय ‘इनोवेशन एंड सॉल्यूशंस हैकाथॉन-2026’ का आगाज, आपदा प्रबंधन, ड्रोन और AI से सुलझेंगी राज्य की चुनौतियां

उत्तराखंड: उत्तराखंड की कठिन भौगोलिक और सामाजिक चुनौतियों का तकनीकी समाधान तलाशने के उद्देश्य से देहरादून में मंगलवार को ‘उत्तराखंड इनोवेशन एंड सॉल्यूशंस हैकाथॉन-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ है।

किया शुभारंभ

जिसमें ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जानकारी के अनुसार इसका उद्घाटन राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया। इस 90 दिनों तक चलने वाली पहल में युवाओं की तकनीकी क्षमता और नवाचार को राज्य की व्यावहारिक समस्याओं से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर लगभग 500 छात्र-छात्राएं, शिक्षाविद, तकनीकी विशेषज्ञ और युवा इनोवेटर्स उपस्थित रहे।

इन प्रमुख क्षेत्रों की चुनौतियों पर होगा काम

हैकाथॉन के दौरान प्रतिभागियों को उत्तराखंड की स्थानीय आवश्यकताओं और परिस्थितियों के अनुकूल समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिसमें आपदा प्रबंधन, आपदा-संभावित क्षेत्रों की पहचान, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी और वन्यजीव संरक्षण, तीर्थयात्रियों/पर्यटकों की मौसमी आवाजाही के दौरान ट्रैफिक पूर्वानुमान, भीड़ प्रबंधन और एरियल मॉनिटरिंग व‌ AI-आधारित नॉलेज रिपॉजिटरी, DPR और RFP तैयार करने में एआई का उपयोग, जीआईएस (GIS) ड्रोन तकनीक और दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य व सरकारी सेवाओं की सुलभता शामिल हैं।

मिलेगा यह अवसर

जानकारी के मुताबिक 90 दिनों के इस हैकाथॉन में प्रतिभागी सबसे पहले समस्या की पहचान कर विचार तैयार करेंगे। इसके बाद विशेषज्ञों और मेंटर्स के मार्गदर्शन में प्रोटोटाइप विकसित किया जाएगा। उत्कृष्ट और चयनित नवाचारों को आगे चलकर पायलट प्रोजेक्ट, इन्क्यूबेशन और इंडस्ट्री से जोड़ने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

Exit mobile version