Site icon Khabribox

लुसाने डायमंड लीग 2026: नीरज चोपड़ा ने फेंका सीजन का बेस्ट थ्रो, दूसरे स्थान से करना पड़ा संतोष, श्रीलंका के रुमेश थरंगा ने जीता गोल्ड

​स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2026 में 88.05 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हालांकि, इस बेहतरीन प्रयास के बावजूद उन्हें दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। श्रीलंका के उभरते सितारे रुमेश थरंगा पथिरागे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल करते हुए लगातार अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के साथ तीसरे पायदान पर रहे। नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में महज 83.54 मीटर ही फेंक सके, जबकि रुमेश ने 85.99 मीटर के साथ बढ़त बना ली। नीरज ने दूसरे थ्रो में जोरदार वापसी करते हुए 88.05 मीटर का दूरी तय की और तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए। यह इस सीजन का उनका सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा।वहीं तीसरे प्रयास में श्रीलंकाई एथलीट रुमेश ने 88.14 मीटर भाला फेंककर नीरज को पछाड़ दिया और बढ़त बना ली। नीरज का चौथा प्रयास फाउल रहा, पांचवें प्रयास को उन्होंने छोड़ दिया और छठे प्रयास में वे केवल 82.15 मीटर तक ही पहुंच सके। अंततः रुमेश का तीसरा थ्रो ही निर्णायक साबित हुआ और वे विजेता बने।

Exit mobile version