Site icon Khabribox

जानें कब पड़ रहीं हैं पौष विनायक चतुर्थी, यह रहेगा बप्पा की पूजा का शुभ मुहूर्त व तिथि

आज हम विनायक चतुर्थी की जानकारी देंगे। पौष शुक्ल चतुर्थी तिथि को इस साल की अंतिम विनायक चतुर्थी है।
हिंदू पंचांग में भगवान गणेश को समर्पित हर मास की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। यह दिन विघ्नहर्ता गणेश जी की उपासना के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर क्रमशः संकष्टी और विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। गणेश जी को विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता माना जाता है। इस पर्व को भारत के विभिन्न हिस्सों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल की अंतिम विनायक चतुर्थी के लिए पौष शुक्ल चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 23 दिसंबर को दोपहर में 12 बजकर 12 मिनट पर होगा। इसका समापन 24 दिसंबर को दोपहर में 1 बजकर 11 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर दिसंबर की विनायक चतुर्थी का व्रत 24 दिसंबर दिन बुधवार को है।
पूजा मुहूर्त – सुबह 11:19 – दोपहर 1:11

Exit mobile version