Site icon Khabribox

दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने नया रिकॉर्ड किया अपने नाम

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन स्पिनर अश्विन का जादू एक बार फिर देखने को मिला। जहां दूसरे दिन अश्विन ने मात्र 8 ओवर में ही 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया तो वहीं तीसरे दिन अश्विन इस साल टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

8 मैचों में 52 विकेट झटके

अश्विन इस साल टेस्ट क्रिकेट में लाजवाब गेंदबाजी कर रहे हैं। जिस वजह से उन्हें भारत की टी20 विश्वकप में मौका दिया गया। अश्विन ने इस साल टेस्ट में 8 मैच खेलें और उनमें वह 52 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इस साल सर्वाधिक विकेट लेने के मामलें में अश्विन ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है। शहीन अफरीदी ने 9 मैचों में 44 विकेट लिए हैं और हसन अली 39 विकेट के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।और हसन अली 39 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Exit mobile version