Site icon Khabribox

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित, अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे में बोल्डरों से बंद हुई आवाजाही, वैकल्पिक मार्गों का लिया सहारा

अल्मोड़ा जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। साथ ही सड़कों पर मलबा आने की भी खबरें सामने आ रही है। वहीं दूसरी ओर लगातार बारिश के चलते अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग फिर एक बार बंद हो गया।

बारिश से क्वारब की पहाड़ी दरकी

मिली जानकारी के अनुसार क्वारब की दरकती पहाड़ी लंबे समय से परेशानी का सबब बनी है। वहीं इन दिनों हो रहीं लगातार बारिश के चलते यहां पर खतरा और अधिक बढ़ गया है। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण सोमवार सुबह क्वारब की पहाड़ी दरक गई। जिससे एनएच पर यातायात पूरी तरह ठप पड़ गया। घंटों यात्रियों को मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा, लेकिन मार्ग को खोला नहीं जा सका। जिसके बाद लोगों को वैकप्लिक मार्ग खैरना-रानीखेत और शहरफाटक से आवाजाही करनी पड़ी। इसमें लोगों को डेढ़ से दो घंटे का अतिरिक्त समय के साथ अधिक किराया चुकाना पड़ा।

जेसीबी तैनात

इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि लगातार के होने के चलते मार्ग खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मौके पर प्रशासन की जेसीबी तैनात की गई है।

Exit mobile version