Site icon Khabribox

मॉरीशस में उत्तराखंड के युवा की जिंदगी पर संकट, समंदर की लहर में बहा अल्मोड़ा का धर्मेंद्र, अब परिजनों ने सीएम धामी से लगाई मदद की गुहार

​अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लॉक स्थित कुंथाड़ी गांव निवासी 26 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट मॉरीशस में पिछले छह दिनों से लापता हैं।

परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

उनका कोई सुराग न मिलने से चिंतित परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार परिजनों के अनुसार, धर्मेंद्र बिष्ट इसी वर्ष अप्रैल 2025 में मॉरीशस गया था। वह वहाँ ‘सितार प्योर वेज कंपनी लिमिटेड’ में वेटर के पद पर कार्यरत था और ट्रायनन एवं ग्लेशिस एवेन्यू के पास सोडनैक (क्वात्रे बोर्नेस) में रह रहा था। बीते 27 सितंबर को धर्मेंद्र अपने दोस्तों के साथ ‘ले बाऊचान’ स्थित ‘पोंट नेचुरल’ घूमने गया था। मॉरीशस के सहायक पुलिस अधीक्षक एस. गोबुरुधुन के अनुसार, पोंट नेचुरल के पास धर्मेंद्र एक अचानक आई तेज समुद्री लहर की चपेट में आकर समुद्र में बह गया। बताया कि मॉरीशस पुलिस और स्थानीय विशेष राहत दल की टीमें संबंधित क्षेत्र में लगातार खोज एवं बचाव अभियान चला रही हैं, हालांकि अभी तक धर्मेंद्र का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

प्राथमिकी दर्ज

अल्मोड़ा में धर्मेंद्र के पिता मदन सिंह बिष्ट ने द्वाराहाट थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। परिजनों की सूचना के आधार पर द्वाराहाट पुलिस भारतीय दूतावास के माध्यम से मॉरीशस प्रशासन से संपर्क साध रही है।

Exit mobile version