Site icon Khabribox

लोहाघाट: यहां प्रशासन ने अतिक्रमण को किया ध्वस्त

लोहाघाट:  नगर में प्रशासन ने एक बार फिर से अतिक्रमण पर सख्ताई शुरू कर दी है। नगर में जीजीआईसी के समीप क्रिस्चन समुदाय की भूमि पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। अतिक्रमणकारी को भविष्य में अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी है।

भूमि पर एक व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा कर उसमें निर्माण कार्य शुरू कर दिया

नगर में रहने वाले जय प्रकाश, रेखा, दीपक कुमार, ऐलिक जेंडर, अनीता, प्रदीप सिंह ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा गया था कि जीजीआईसी के पास क्रिस्चन समुदाय की भूमि पर एक व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा कर उसमें निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। समुदाय की भूमि में लोगों ने अपने वाहनों को खड़ा कर उसे पार्किंग बनाने के साथ लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है। लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया।

शिकायत के बाद अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया

एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कि शिकायत के बाद अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि अवैध अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की टीम में तहसीलदार विजय गोस्वामी, पटवारी राकेश पंगरिया आदि शामिल थे।

Exit mobile version