Site icon Khabribox

लोहाघाट: पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 31 बोतल और 491 पव्वे शराब के साथ 01 व्यक्ति को पकड़ा

लोहाघाट में पुलिस ने रूटिन चैकिंग और मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम के तहत पंचेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस और एसओजी टीम ने पुलहिंडोला के तेज सिंह के पास से 31 बोतल और 491 अंग्रेजी शराब के साथ दबोचा।  

मुकदमा दर्ज-

पुलिस ने आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस टीम का विवरण-

पुलिस टीम में सीओ अभिनव चौधरी, पंचेश्वर कोतवाली निरीक्षक उमराव सिंह, मनोज बैरी, दीपक प्रसाद, विनोद कुटियाल, पवन वर्मा रहे।

Exit mobile version