Site icon Khabribox

लोहाघाट: अंगीठी की गैस से दम घुटने से महिला की मौत


लोहाघाट में अंगीठी की गैस से दम घुटकर एक महिला की मौत हो गयी।

दम घुटने से महिला की मौत-

जानकारी के अनुसार लोहाघाट के डैंसली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान शिवराज सिंह बिष्ट की भाभी उमा बिष्ट (41) अपने पति गोपाल सिंह और दो बच्चों के साथ अपने ससुर ईश्वर सिंह के वार्षिक श्राद्ध के लिए मुंबई से 31 दिसंबर को आई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद उमा ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर कमरे में सो गई। जब सुबह परिजन चाय देने के लिए उमा के कमरे में गए तो दरवाजा नहीं खुला। कई देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा डाला। उमा बेहोश अवस्था में मिली।

गाँव में शोक की लहर-

जिस पर परिजन महिला को उपजिला चिकित्सालय अस्पताल लोहाघाट उपचार के लिए लाए। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Exit mobile version