Site icon Khabribox

लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024: उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, BJP ने किया क्लिन स्वीप

आज 04 जून है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। देश की सभी 542 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव हुए हैं। आज शाम तक परिणाम सामने आ जाएंगे। जिससे पता चल जाएगा देश में नई सरकार आएगी या फिर मोदी सरकार की वापसी होगी।

लोकसभा चुनाव 2024

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों की बढ़त बड़ी होती जा रही है। उत्तराखंड बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की जीत का जश्न है। उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी क्लीन स्वीप कर दिया है। बीजेपी ने राज्य की पांचों सीटें जीत ली हैं। उत्तराखंड की सभी 5 लोकसभा सीटों हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और नैनीताल-धमसिंह नगर सीट पर बीजेपी ने जीत का परचम लहरा दिया है। हालांकि अभी ऑफिशियल घोषणा होना बाकी है। कांग्रेस को लगातार तीसरी बार उत्तराखंड में लोकसभा की एक भी सीट नहीं मिली है। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तराखंड में सभी पांच सीटों पर कमल खिल रहे हैं। जिस प्रकार मोदी सरकार में सभी वर्गों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं, उसी का परिणाम है कि NDA को पूर्ण बहुमत प्राप्त हो रहा है। हालांकि अभी ऑफिशियल घोषणा होना बाकी है।

Exit mobile version