आज 04 जून है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। देश की सभी 542 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव हुए हैं। आज शाम तक परिणाम सामने आ जाएंगे। जिससे पता चल जाएगा देश में नई सरकार आएगी या फिर मोदी सरकार की वापसी होगी।
लोकसभा चुनाव 2024
उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों की बढ़त बड़ी होती जा रही है। नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ढाई लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। अजय भट्ट की लीड 253,654 हो चुकी है। अल्मोड़ा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा की बढ़त 169,938 हो चुकी है। टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह की लीड 123,571 हो चुकी है। पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी की बढ़त 90,653 हो चुकी है। हरिद्वार लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत 60,723 वोटों से आगे चल रहे हैं। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद आज शाम तक हो जाएगा।