Site icon Khabribox

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा आज जारी करेगी अपना घोषणापत्र, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज 14 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करने वाली है।

संकल्प पत्र के नाम से जारी होगा घोषणापत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा आज सुबह 9 बजे अपना घोषणापत्र जारी करेगी। बीजेपी का यह घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ के नाम से जारी होगा। यह घोषणापत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री और मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में जारी होगा।

Exit mobile version