Site icon Khabribox

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: इंतजार खत्म: अबकी बार देश में किसकी बनेगी सरकार, थोड़ी देर में आएंगे नतीजे

आज 04 जून है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। देश की सभी 542 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव हुए हैं। आज शाम तक परिणाम सामने आ जाएंगे। जिससे पता चल जाएगा देश में नई सरकार आएगी या फिर मोदी सरकार की वापसी होगी।

आज आएंगे परिणाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महीनों की तैयारी और छह हफ्ते तक चले चुनावी अभियान के बाद आज नतीजे सामने आएंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एक तरफ एनडीए है तो दूसरी तरफ इंडी गठबंधन। हालांकि एग्जिट पोल्स में एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है। देश की 543 सीटों के आज नतीजे घोषित किए जाएंगे। बहुमत के लिए 272 सीटें जरूरी हैं। देश में 1,224 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। यहां काउंटिंग होगी। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी‌। जिसके रुझान सुबह 11 बजे से आने लगेंगे।

Exit mobile version