Site icon Khabribox

आ रहे हैं प्रभु श्रीराम: राम मंदिर ट्रस्ट ने राम भक्तों से की यह खास अपील, आप भी इस मुहीम में हो शामिल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। 22 जनवरी को हम सभी के लिए एतिहासिक दिन है। अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह है।

राम के स्वागत के लिए वीडियो बनाएं, करें शेयर

इस दिन को लेकर सभी में उत्साह है। 22 जनवरी के कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में राम मंदिर ट्रस्ट ने राम भक्तों से खास अपील की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम मंदिर ट्रस्ट ने दुनिया भर के लोगों से “पांच शताब्दियों के बाद भगवान राम की उनके सही निवास पर वापसी” पर अपने विचार और भावनाएं साझा करने का आग्रह किया है। आप राम के स्वागत के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। साथ ही कहा है कि, “आपका पूरा नाम, स्थान और एक संक्षिप्त व्यक्तिगत नोट सहित #ShriRamHomecoming के साथ सभी प्लेटफार्मों पर पोस्ट कर सकते हैं।” ट्रस्ट ने कहा, “आइए सामूहिक रूप से सभी समय के महानतम एकीकरणकर्ता की वापसी का जश्न मनाएं।”

Exit mobile version