Site icon Khabribox

बॉक्स ऑफिस पर छा गई कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान’, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा का पार किया आंकड़ा

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। देशभर के सिनेमाघरों में ‘हनुमान’ फिल्म की धूम मची हुई है। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है।

फिल्म का जलवा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘हनुमान’ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी ने अपना डंका बजा दिया है। करीब 25 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान’ कमाल का बिजनेस किया है। तेलुगू फिल्म हनुमान को महज 25 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया है। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म हनुमान ने 11वें दिन 5.18 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन किया है। वहीं 11 दिनों में 137.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म हनुमान ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रशांत वर्मा ने किया है। इसमें तेजा सज्जा के अलावा अमृता अय्यर, वारालक्ष्मी सरथकुमार, विनय राय और राज दीपक शेट्टी अहम भूमिका में हैं।

Exit mobile version