देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कहते हैं न कि देने वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़के। एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है।
अनिल कुमार रातोंरात अरबपतियों की लिस्ट में शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 साल के अनिल कुमार कुछ दिनों पहले रातोंरात अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अनिल अबू धाबी में रहते हैं। जिन्होंने बड़ी लॉटरी जीती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने यूएई लॉटरी में DH 100 मिलियन (₹240 करोड़ से ज़्यादा) का जैकपॉट जीता है। संयुक्त अरब अमीरात में लॉटरी जीतने पर कोई टैक्स नहीं लगता, इसलिए विजेता को पूरे 10 करोड़ दिरहम टैक्स-मुक्त मिलते हैं।
जीती शानदार लॉटरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है। उन्होंने 18 अक्टूबर को हुए 23वें लकी डे ड्रॉ #251018 में यह शानदार इनाम जीता है। इसके साथ ही अनिल यूएई के सबसे नए अरबपति बन गए हैं। उन्होंने इस बड़ी रकम को खर्च करने पर बताया कि “मैं अभी भी इसे सही जगह निवेश करने और समझदारी से खर्च करने के बारे में सोच रहा हूँ। बेशक, यह जैकपॉट जीतने के बाद, मुझे लग रहा है कि मेरे पास पैसा है। अब मैं अपने विजन के मुताबिक काम करना चाहता हूँ। मैं कुछ बड़ा करना चाहता हूँ।”