Site icon Khabribox

चंद्रग्रहण 2024: आज लगने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें किन देशों में दिखाई देगा

आज 25 मार्च है। आज साल का पहला चंद्रग्रहण है। आज साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण लगने वाला है। यह चंद्रग्रहण काफी खास है। इस चंद्र ग्रहण पर होली का संयोग भी बनने जा रहा है।

जानें चंद्र ग्रहण लगने का समय

आज साल का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च, सोमवार को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा और समापन दोपहर 3 बजकर 02 मिनट पर होगा। हालांकि, यह चंद्रग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। चंद्रग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनटकी होगी। 25 मार्च को लगने वाला है उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा यानी Penumbral lunar eclipseहोगा।

उपछाया चंद्र ग्रहण

होली पर लगने वाला चंद्रग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है। उपछाया चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के, बाहरी हिस्से, पेनुम्ब्रा से होकर गुजरता है। उपछाया चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10:23 बजे शुरू होगा और दोपहर 3:02 बजे तक रहेगा।

इन देशों में देगा दिखाई

यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा देगा।‌ खगोलविदों की मानें तो होली के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। होली पर लगने वाले चंद्र ग्रहण को इस साल अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्सों, स्पेन, इटली, पुर्तगाल, आयरलैंड आदि देशों और उनके शहरों में देखा जा सकेगा।

भारत में नहीं दिखाई देगा ग्रहण

चंद्र ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक भी नहीं लगेगा। सूतक काल में देवी-देवताओं की पूजा या अनुष्ठान जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। लेकिन इस चंद्र ग्रहण में आप इसके लिए बाध्य नहीं हैं।

कैसे लगता है ग्रहण

जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती हैं तो चंद्र ग्रहण पड़ता है। जब सूर्य परिक्रमा करते हुए पृथ्वी उसके ठीक सामने आ जाती हैं तो उसके आगे चंद्रमा आ जाता है। ऐसी स्थिति में पृथ्वी सूर्य को पूरी तरह से ढक लेती है, जिससे चंद्रमा तक सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती है और यहीं पूर्ण चंद्रग्रहण कहलाता है।

Exit mobile version