Site icon Khabribox

महाकुंभ भगदड़: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बीते कल 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या पर संगम पर भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोगों की जान चली गई।

प्रयागराज में महाकुंभ में संगम तट पर मची थी भगदड़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी अमावस्या पर महाकुंभ प्रयागराज में ‘संगम नोज पर बैरियर टूटने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। अफवाह के कारण भगदड़ हुई। डीआईजी मेला वैभव कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि महाकुंभ में रात 1-2 बजे के बीच भगदड़ हुई थी। इसमें 90 लोग घायल हुए थे। इस भगदड़ में 30 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 60 लोग घायल बताए गए हैं। जिनका कुंभ क्षेत्र के सेक्टर-2 में बने अस्पताल में इलाज चल रहा है‌।

हेल्पलाइन नंबर जारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद उत्तराखंड सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रबन्धन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखंड वासियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं ‌ जिसमें उत्तराखण्ड के प्रभावित श्रद्धालु हर तरह की सहायता के लिए मोबाइल नंबर – 8218867005, 9058441404, दूरभाष नंबर 0135 2664315 और टोल फ्री नंबर 1070 पर संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version