Site icon Khabribox

महंत बाबा श्री श्री रुद्रगिरि महाराज जी बह्मलीन , धर्म जागरण समन्वय के कुमाऊँ संभाग द्वारा शोक सभा कर उनकी आत्मशांति हेतु की गयी प्रार्थना

नैनीताल : नागेश्वर धाम के महंत बाबा श्री श्री रुद्र गिरि महाराज जी दिनांक 29/7/2021 यानी गुरूवार को ब्रह्मलीन हुए , वह राम भक्त, गोसेवक, हिंदुत्व के लिए उत्थान हेतु उनके द्वारा आजीवन प्रयास करते रहे l

संस्कृति संयोजक के रूप में उनके द्वारा कई कार्य किए गए

धर्म जागरण समन्वय नागेश्वर धाम (दाडिमा, सुनकिया, कोकिलबना ग्राम सभा) के संस्कृति संयोजक के रूप में उनके द्वारा कई कार्य किए गए l राम मंदिर निर्माण के शुभ आरंभ में उनके सानिध्य में क्षेत्रवासियों ने दिव्य राम कथा का आयोजन पंडित राजेश जोशी शास्त्री जी (कथावाचक) धर्म जागरण  समन्वय विभाग संस्कृति संयोजक के संचालन में किया गया l

आत्मशांति हेतु प्रार्थना की गई

रुद्र गिरि महाराज जी के ब्रह्मलीन की सूचना से नागेश्वर धाम समिति, क्षेत्रवासियों एवं धर्म जागरण समन्वय के कुमाऊ संभाग द्वारा शोक सभा कर उनकी आत्मशांति हेतु प्रार्थना की गई l धर्म जागरण समन्वय मातृशक्ति एवं समस्त क्षेत्रवासी उनके द्वारा किए गए योगदान को सदैव याद कर उनकी स्मृति में अवशेष कार्यों को पूर्ण करने हेतु संकल्पित है । ओम शांति|

Exit mobile version