Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में भाजपा के नये जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए महेश नयाल, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के नये जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो गई है।

महेश नयाल की नियुक्ति की घोषणा

जानकारी के अनुसार महेश नयाल भारतीय जनता पार्टी के नये जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।आज पातालदेवी स्थित भाजपा कार्यालय में एक बैठक हुई। जिसमे जिला चुनाव प्रभारी और चुनाव समिति ने महेश नयाल की नियुक्ति की घोषणा की। महेश नयाल इससे पहले युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष समेत कई पदों पर रह चुके हैं। महेश नयाल वर्तमान में सकनियाकोट क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

Exit mobile version