Site icon Khabribox

अल्मोड़ा के धार की तुनी में बड़ा हादसा: मलबे में दबने से 2 नेपाली श्रमिकों की मौत, DM अंशुल सिंह पंहुचे मौके पर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिला अंतर्गत ‘धार की तुनी’ क्षेत्र में आज एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यहाँ टिन शेड की दीवार गिरने के दौरान अचानक ऊपरी हिस्से से भारी मलबे और मिट्टी के धंसने से 2 नेपाली श्रमिक उसकी चपेट में आ गए। यह घटना देर रात्रि की है।

दो श्रमिकों की मौत

जानकारी के अनुसार धारकीतुनी के पास दो नेपाली युवकों पर सोते समय टीन सेट की दीवार टूटकर गिर गई। जिससे मलबे में दबने के कारण दोनों श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह, सीडीओ रामजी शरण शर्मा व प्रशासनिक और पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ/आपदा प्रबंधन दल की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर रेस्क्यू कार्य का जायजा लिया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे दोनों श्रमिकों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। इस मौके पर पार्षद अमित साह मोनू और पार्षद अभिषेक जोशी मौजूद रहें।

Exit mobile version