Site icon Khabribox

बड़ी उपलब्धि: हल्द्वानी की मुद्रिका खुशी गुरुरानी का नाम ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक’ में दर्ज, बॉक्सिंग में बनाया यह नया विश्व रिकॉर्ड

हल्द्वानी (उत्तराखंड):  उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली मुद्रिका खुशी गुरुरानी ने बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) के क्षेत्र में नया विश्व विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

किया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुद्रिका को बॉक्सिंग में नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल (NTO) बनने पर ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक’ की ओर से आधिकारिक मान्यता प्रदान करते हुए प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया है। मुद्रिका ने असम के गुवाहाटी में आयोजित 8वीं अंडर-19 राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दौरान नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल (NTO) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण की। वह पांच बार की राष्ट्रीय पदक विजेता मुक्केबाज हैं। बॉक्सिंग के अलावा वह एक कुशल तैराक भी हैं। उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय तैराक के रूप में खेल के मैदान पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र और खेल जगत में खुशी की लहर है।

Exit mobile version