Site icon Khabribox

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS विजय कुमार जोगदंडे को गृह विभाग का मिला अतिरिक्त प्रभार, 06 अधिकारियों के दायित्वों में हुआ बदलाव

उत्तराखंड: उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग ने 25 अगस्त 2026 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), राज्य सिविल सेवा (PCS) और सचिवालय सेवा के छह अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल और नई तैनातियों का आदेश जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उप सचिव दीपक कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को नए पदभार तत्काल ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

किसे मिली क्या नई जिम्मेदारी

•  ​विजय कुमार जोगदंडे (IAS-2012): वर्तमान में अपर सचिव-आयुष एवं आयुष शिक्षा, निर्वाचन, स्टाफ ऑफिसर-मुख्य सचिव तथा अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी का दायित्व संभाल रहे विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव, गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

•  ​डॉ० आनन्द श्रीवास्तव (IAS-2013): इन्हें अपर सचिव – राजस्व विभाग के पदभार से मुक्त करते हुए अपर सचिव – नागरिक उड्डयन और महानिदेशक – कृषि एवं उद्यान का प्रभार दिया गया है।

•  ​विनोद गिरी गोस्वामी (IAS-2017): इन्हें अपर सचिव – आवास विभाग के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है। (अन्य वर्तमान जिम्मेदारियां यथावत रहेंगी)।

•  सुन्दर लाल सेमवाल (PCS): इन्हें अपर सचिव – समाज कल्याण विभाग के पदभार से मुक्त कर दिया गया है।

•  ​सुनील सिंह (सचिवालय सेवा): इन्हें अपर सचिव – गृह विभाग से अवमुक्त करते हुए अपर सचिव – आवास विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

•  महिमा रौकली (सचिवालय सेवा): बाह्यप्रतीक्षा में चल रही महिमा रौकली को अपर सचिव – राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

Exit mobile version