Site icon Khabribox

उत्तराखंड में बाल यौन शोषण सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: जून में दर्ज हुए इतने मुकदमे

उत्तराखंड: सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) शेयर करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने सख्त रुख अपनाए है।

52 मुकदमे दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसटीएफ (STF) की रिपोर्ट के अनुसार, जून माह में राज्य भर में ऐसे मामलों में 52 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस संबंध में एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री के प्रसारण में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है। पुलिस इन मामलों में एनसीएमईसी (नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन) से प्राप्त इनपुट के आधार पर लगातार ‘एक्शन मोड’ में है। गौरतलब है कि मई माह में भी पुलिस ने इस तरह के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज किए थे।


​अभिभावकों से खास अपील

​पुलिस ने आम जनता, विशेषकर अभिभावकों से बेहद सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि बाल अश्लीलता से जुड़ी किसी भी फोटो, वीडियो या लिंक को न तो डाउनलोड करें, न ही अपने डिवाइस में सेव करें और न ही किसी को फॉरवर्ड करें। ऐसा करना भी कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे बच्चों की इंटरनेट गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखें और उन्हें ऑनलाइन अजनबियों से बात करने के खतरों के प्रति जागरूक करें।

Exit mobile version